May 14, 2024, 03:44 PM IST

यह मुगल बादशाह होली पर भरवाता था शराब के घड़े 

Smita Mugdha

भारत में सदियों पहले से होली का त्योहार मनाने का चलन है और पूरे देश में इसे धूमधाम से मनाया जाता है. 

जब मुगल शासकों ने भारत में राज करना शुरू किया तो उन्होंने भी इस त्योहार में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था. 

ज्यादातर मुगल बादशाह हिंदुओं के त्योहारों में शामिल होते थे और होली का त्योहार खास तौर पर पसंद करते थे. 

बाबर के लिए होली का उत्सव चौंकाने वाला था और उसे भारतीयों का यह त्योहार पसंद आया था. 

19वीं सदी के इतिहासकार मुंशी जकाउल्ला ने अपनी किताब तारीख-ए-हिन्दुस्तान में होली का जिक्र किया है. 

बाबर ने देखा कि हिन्दुस्तानी लोग रंगों से भरे हौदिया में लोगों को उठाकर पटक रहे हैं और सब मिल-जुलकर खेल रहे हैं. 

बाबर को होली और इसके खेलने का तरीका इतना पसंद आया कि उसने हौदिया को शराब से भरवा दिया.

बाबर खुद शराब और खाने-पीने की चीजों का शौकीन था और होली पर उसने यह आयोजन अपनी तरफ से किया था. 

अकबर के शासनकाल में हरम में होली खेलने का जिक्र मिलता है, क्योंकि अकबर ने राजपूत महिलाओं से विवाह किया था.