Mar 25, 2024, 09:52 AM IST

इस मुगल शासक ने दरबार में क्यों लगाई थी जंजीर

Smita Mugdha

मुगल शासकों की अक्सर उनके अजीबो-गरीब शौक और अय्याशियों की चर्चा की जाती है. 

हालांकि, मुगलों के ज्यादातर प्रमुख शासकों ने भारत में वास्तु और शिल्पकला के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है. 

जहांगीर का नाम यूं तो अय्याश शासकों के तौर पर लिया जाता है, लेकिन उसके अंदर कुछ और बड़ी खूबियां भी थीं. 

जहांगीर को इतिहास में उसकी न्यायप्रियता के लिए भी जाना जाता है. उसने अपने दरबार में न्याय की जंजीर लगाई थी.  

अमीर खुसरो ने पुस्‍तक नुह-सिपहर में‍ जहांगीर के द्वारा सोने के घंटों वाली जंजीर लगाने का जिक्र किया गया है. 

जनता की पुकार सुनने के लिए जहांगीर ने 60 घंटियों वाली छह मन सोने की एक जंजीर आगरा किला में लगवाया था. 

न्याय के लिए कोई भी आम नागरिक इन घंटियों को बजा सकता था और बादशाह उनकी फरियाद सुनते थे. 

न्यायप्रिय होने के अलावा जहांगीर कला प्रेमी भी था और उसे संगीत और वाद्य यंत्रों की अच्छी जानकारी थी. 

जहांगीर को यात्राएं करना भी प्रिय था और उसने विभिन्न धार्मिक ग्रंथों और दूसरे विषयों का अच्छा अध्ययन किया था.