Feb 2, 2025, 02:32 PM IST

हिंदुओं का कत्ले आम मचाने वाले मुगल बादशाह ने जानवरों के शिकार पर लगाई थी पाबंदी

Smita Mugdha

औरंगजेब मुगल इतिहास के सबसे ताकतवर शासकों में से एक था जिसने अपने साम्राज्य विस्तार भी किया था. 

औरंगजेब ने साम्राज्य विस्तार के साथ ही हिंदुओं पर कई सख्त पाबंदियां भी लगाई थीं और उनका कत्ले आम भी किया था. 

साम्राज्य विस्तार के मंसूबों को अंजाम देने के लिए औरंगजेब ने कई लड़ाइयां लड़ीं और सत्ता के लिए भाइयों का कत्ल किया. 

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इंसानों को बेरहमी से मारने वाला यह शासक जानवरों के लिए काफी दयालु हुआ करता था. 

आरंगजेब ने शाही परंपरा के मुताबिक शिकार करना सीखा था, लेकिन बाद में उसने शिकार पर जाना बंद कर दिया था. 

शिकार करने को उसने बेकार का शौक करार दिया था और अपने शासनकाल में इस पर पाबंदी भी लगाई थी. 

औरंगजेब का कहना था कि शिकार कुछ बेकार लोगों के लिए मनोरंजन का जरिया भर है और यह किसी काम का नहीं है. 

हालांकि, जवानी में वह खुद कई बार दुर्गम इलाकों में शिकार के लिए जाता था और कई जानवरों का शिकार भी किया था.

औरंगजेब को मुगल इतिहास का सबसे क्रूर शासक माना जाता है और उसकी सख्त नीतियां भी सल्तनत के पतन का कारण बनीं.