Dec 21, 2023, 11:44 PM IST

मुगलों ने नहीं तो किसने की थी हरम की शुरुआत

Kavita Mishra

हिंदुस्तान में कई सालों तक कई बादशाहों या फिर राजाओं का राज रहा है लेकिन इस दौरान कई वंशज रहे हैं.

 हिंदुस्तान पर मुगलों का शासन लगभग सन 1526 से 1707 तक रहा है.

मुगल काल में जिस कमरे में खास महिलाएं या फिर बेगम रहा करती थीं, उसे हरम कहा जाता था. 

क्या आप जानते हैं कि हरम की शुरुआत मुगलों ने नहीं की थी. चलिए हम आपको बताते हैं कि हरम की शुरुआत किसने की थी. 

कुछ इतिहासकारों का मानना है कि हरम की शुरुआत मुगलों से पहले हुई थी. 

ऐसा कहा जाता है कि ओटोमन साम्राज्य की स्थापना के साथ ही हरम की शुरुआत हुई थी. हालांकि कुछ इतिहास इसे और पहले का बताते हैं. 

यह ओटोमन साम्राज्य से ही प्रभाव में आया. उस वक्त सुल्तान की असली ताकत और साम्राज्य के वैभव का अंदाजा उसके हरम से ही लगाया जाता था.

मुगलों के हरम पर ओटोमन साम्राज्य के हरम का प्रभाव रहा है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण वे नियम हैं जो मुगल हरम में भी लागू थे.

इसमें सबसे बड़ा नियम हरम की महिलाओं के बाहर जाने पर पाबंदी थी. मुगलों के हरम में भी ओटोमन साम्राज्य के हरम की तरह ही दासियों के साथ शाही परिवार की महिलाएं भी रहती थीं.