Dec 24, 2023, 02:01 PM IST

दहेज में मिले हथियार से श्रीराम ने किया रावण का वध

Smita Mugdha

त्रेतायुग में जब सीता जी का विवाह श्रीराम के साथ हुआ था तब भी राजा जनक ने अनेक बहुमूल्य उपहार दिए थे. 

इन्हीं अस्त्र-शस्त्रों की बदौलत श्रीराम रावण जैसे राक्षसों का संहार करने में सफल हो सके थे. 

प्रभु श्रीराम जब वनवास के लिए निकले थे तो अपने साथ विवाह में मिले अस्त्र-शस्त्र भी लेकर गए थे.

आइए जानते हैं कि राजा जनक ने श्रीराम को कौन-कौन से अस्त्र और शस्त्र प्रदान किया था.

विवाह में बहुमूल्य उपहारों में सबसे महत्वपूर्ण उपहार वे अस्त्र-शस्त्र थे जिनको राजा जनक ने श्रीराम को प्रदान किया था. 

सीता जी के विवाह में राजा जनक ने वरुण देवता से प्राप्त कई  दिव्य अस्त्र तोहफे में दिए थे. 

राजा जनक ने अपने दामाद श्रीराम को धनुष, दो दिव्य खड्ग, दो दिव्य कवच और दो दिव्य तरकश प्रभु श्रीराम को भेंट स्वरूप प्रदान किए थे.

राजा जनक ने जिन अस्त्र-शस्त्रों को उपहार स्वरूप श्रीराम को भेंट किया था उसका उल्लेख वाल्मिकी रामायण में है.

वनवास के दौरान भी प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण अपने अस्त्र-शस्त्र लेकर गए थे और नियमित अभ्यास भी करते थे.