Mar 6, 2025, 09:20 PM IST

भारत के वो 5 शूरवीर राजा जिनकी बहादुरी ने बढ़ाई देश की शान

Raja Ram

भारत के इतिहास में कई ऐसे योद्धा हुए हैं, जिन्होंने अपनी बहादुरी से देश का नाम रोशन किया. जानते हैं उन 5 शूरवीरों के बारे में.

इन महान राजाओं ने सिर्फ राज नहीं किया, बल्कि अपने पराक्रम और कुशल रणनीतियों से दुश्मनों को धूल चटा दी.

क्या आप जानते हैं कौन-कौन से राजा अपनी बहादुरी के लिए मशहूर हैं? चलिए, आपको बताते हैं.

चंद्रगुप्त मौर्य! मौर्य साम्राज्य के संस्थापक, जिन्होंने सिकंदर के साम्राज्य को चुनौती दी और पाटलिपुत्र को राजधानी बनाकर शक्तिशाली प्रशासन की नींव रखी.

शिवाजी महाराज! मराठा साम्राज्य के संस्थापक, जिन्होंने मुगलों के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध की रणनीति अपनाई और हिंदवी स्वराज की स्थापना की.

सम्राट अशोक! कलिंग युद्ध के बाद अहिंसा का मार्ग अपनाने वाले अशोक, जिनकी बौद्ध धर्म के प्रति निष्ठा ने उन्हें महान शासक बनाया.

पृथ्वीराज चौहान! जिन्होंने मुहम्मद गोरी के आक्रमणों का डटकर सामना किया और कई युद्धों में अपनी वीरता साबित की.

समुद्रगुप्त! गुप्त साम्राज्य के महान सम्राट, जिनकी विजय यात्राओं ने पूरे भारत में उनकी शक्ति का परचम लहराया.

भारत के इन महान राजाओं की वीरता आज भी हमें प्रेरित करती है.