May 6, 2025, 12:28 PM IST

भारत से निकलने वाली इन 5 नदियों का पानी जाता है पाकिस्तान  

Raja Ram

क्या आप जानते हैं कि भारत की कई नदियां ऐसी हैं जो यहां से निकलकर पाकिस्तान जाती हैं? जानिए उनके बारे में. 

भारत और पाकिस्तान केवल सीमा ही नहीं, बल्कि जल संसाधनों को भी साझा करते हैं. 

इन नदियों का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्त्व भी रहा है. कई तो ऋग्वेद काल से प्रसिद्ध हैं और आज भी जीवन रेखा बनी हुई हैं. 

सिंधु नदी (Indus River). सिन-का-बाब से निकलकर कश्मीर होते हुए पाकिस्तान जाने वाली यह नदी अरब सागर में मिलती है. 

झेलम नदी (Jhelum River). जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से निकलती है. यह चिनाब में मिलती है और पाकिस्तान के पंजाब में बहती है.  

चिनाब नदी (Chenab River). हिमाचल के लाचा दर्रा से निकलती है, जम्मू होते हुए पाकिस्तान पहुंती है. 

रावी नदी (Ravi River).हिमाचल के रोहतांग दर्रा से निकलती है और पंजाब होते हुए पाकिस्तान में प्रवेश करती है. 

सतलज नदी, मानसरोवर के पास राक्षसताल से निकलती है. यह चीन, भारत होते हुए पाकिस्तान में बहती है.