Feb 3, 2025, 12:39 PM IST
अकबर के चहेते चतुर मंत्री बीरबल का असली नाम क्या था?
Raja Ram
अकबर और बीरबल की कहानियां आज भी लोकप्रिय हैं. बीरबल अपनी बुद्धिमानी के लिए जाने जाते थे और अकबर उन्हें बेहद पसंद करते थे.
बीरबल दरबार के अलावा युद्ध में भी भाग लेते थे. वे सिर्फ अकबर के सलाहकार ही नहीं, बल्कि एक वीर योद्धा भी थे.
अकबर के नवरत्नों में बीरबल की खास जगह थी. उनकी बुद्धिमत्ता और निर्णय लेने की क्षमता के कारण अकबर उन पर बहुत भरोसा करते थे.
बीरबल का असली नाम बहुत कम लोग जानते हैं. क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अकबर के इस चहेते मंत्री का असली नाम क्या था?
बीरबल का जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था. वे बचपन से ही बुद्धिमान थे, और इसी वजह से मुगल दरबार तक पहुंचे.
बीरबल का असली नाम ‘महेश दास’ था. अकबर ने उन्हें ‘बीरबल’ की उपाधि दी थी, जो बाद में उनकी पहचान बन गई.
1586 में अफगान बागियों से लड़ाई के दौरान बीरबल की मृत्यु हो गई. वे अपनी सेना के साथ युद्ध में गए थे, लेकिन इस संघर्ष में शहीद हो गए.
बीरबल की मौत से अकबर बहुत दुखी हुए. कहा जाता है कि उन्होंने कई दिनों तक खाना-पीना तक छोड़ दिया था.
Next:
भारत में मुगलों की देन हैं ये 5 लजीज खाने
Click To More..