May 19, 2025, 07:49 PM IST

भारत के किस राज्य में सबसे पहले आता है मानसून

Anamika Mishra

देशभर में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. ऐसे में लोगों को बेसब्री से मानसून का इंतजार है. 

चिलचिलाती गर्मी के बाद राहत भरी बारिश लोगों को बहुत अच्छी लगती है. 

मानसून भारत के दक्षिण-पश्चिम इलाकों से शुरू होता हुआ उत्तर भारत आता है.

भारत के केरल राज्य में मानसून सबसे पहले आता है. 

केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में 2 दिन तक 2.5 मिमी बारिश होने पर मानसून आता है. 

हर साल जून के महीने में केरल में मानसून आता है.

इसके बाद धीरे-धीरे उत्तर भारत में मानसून आता है.