Jan 26, 2025, 12:07 PM IST

भारत के इस मंदिर में हैं सबसे ज्यादा सीढ़ियां

Anamika Mishra

भारत में कई मशहूर मंदिर है जहां पहुंचने के लिए आपको हजारों सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं.

ऐसे में आज हम आपको भारत के उस मंदिर के बारे में बताएंगे जहां सबसे ज्यादा सीढ़ियां हैं.

जानकारी के अनुसार गुजरात में पावागढ़ पहाड़ी पर माता काली का मंदिर है. 

इस मंदिर पर जाने के लिए 2,500 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं. 

इस मंदिर में रोपवे की सुविधा भी उपलब्ध है, लेकिन श्रद्धालु पारंपरिक रूप से सीढ़ियां चढ़कर दर्शन करना पसंद करते हैं.

इसके बाद राजस्थान के पुष्कर में सावित्री माता मंदिर है जिसमें पहुंचने के लिए आपको 1000 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं. 

ये मंदिर अरावली पर्वत श्रृंखला की नाग पहाड़ी पर बना हुआ है और पुष्कर झील के पास है.

इसके बाद छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में बने मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर पहुंचने के लिए 1000 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं.