Dec 28, 2024, 09:31 AM IST

भारत के किस राज्य में हैं सबसे ज्यादा मस्जिद?

Smita Mugdha

भारत एक धर्म-निरपेक्ष राष्ट्र है और यहां सभी धर्मों के पालन करने वाले लोग और उनके प्रार्थनास्थल हैं. 

भारत में करीब 6 लाख से ज़्यादा सक्रिय मस्जिदें हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस राज्य में सबसे ज्यादा मस्जिद हैं. 

भारत में सबसे ज्यादा मस्जिद दक्षिण भारत के राज्य में हैं और यह प्रदेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए चर्चित है. 

भारत में सबसे ज्यादा मस्जिद किसी और राज्य में नहीं बल्कि केरल में हैं और यहां 7,000 से ज्यादा मस्जिद हैं. 

नॉर्थ केरल में साउथ केरल की तुलना में ज्यादा मस्जिद हैं और इनमें से कुछ तो बेहद खूबसूरत और पुरानी भी हैं. 

साल 2011 की जनगणना पर नजर डालें तो भारत में कुल 17.22 करोड़ मुस्लिम थे और यह कुल आबादी का 14.2% था. 

केरल में मुस्लिम आबादी दूसरी सबसे बड़ी आबादी समूह है. प्रदेश की कुल जनसंख्या में इनका हिस्सा लगभग 27% है. 

मस्जिद ही नहीं केरल में कई ऐतिहासिक महत्व के मंदिर और चर्च भी हैं जिन्हें देखने दूर-दूर से लोग आते हैं.

केरल देश का सबसे शिक्षित प्रदेश है और अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है.