दुनिया में सभी इंसानों के शरीर में बहने वाले खून का रंग भले ही एकजैसा हो, लेकिन ग्रुप के आधार पर सभी के खून में कुछ अंतर होता है.
दुनिया के सभी इंसानों में O+, O-, A+, A-, B+, B-, AB+ और AB- में से कोई एक ब्लड ग्रुप पाया जाता है. यही ब्लड ग्रुप उसे आपातकाल में चाहिए होता है.
किस देश में कौन से ब्लड ग्रुप के लोग सबसे ज्यादा होंगे, यह जलवायु पर निर्भर करता है. क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा किस ब्लड ग्रुप के लोग हैं.
दुनिया में सबसे ज्यादा ब्लड ग्रुप O मिलता है, जबकि AB ग्रुप सबसे कम. ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि भारत में भी O ब्लड ग्रुप के लोग सबसे ज्यादा होंगे?
रेशू निगेटिव के डाटा के हिसाब से देखें तो भारत में O नहीं बल्कि भारतीय आबादी में सबसे ज्यादा लोगों के अंदर B ब्लड ग्रुप का खून है.
भारत में 38.13% लोगों का ब्लड ग्रुप B+ है, जबकि 27.85% लोगों का ब्लड ग्रुप O+ है. भारत में 20.8% लोग A+ ब्लड ग्रुप के पाए जाते हैं.
भारत में AB+ ब्लड ग्रुप की बात करें तो इसके लोगों की संख्या 8.93% है. भारत ही नहीं पूरे दक्षिण एशिया में B ब्लड ग्रुप ही सबसे ज्यादा मिलता है.
डाटा के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा 40 फीसदी आबादी O+ ब्लड ग्रुप की है, जबकि वहां A+ ब्लड ग्रुप के लोग 31% पाए जाते हैं.
अमेरिका में सबसे ज्यादा 44% लोग O ब्लड ग्रुप के हैं, जबकि A ब्लड ग्रुप के 44% और AB ब्लड ग्रुप के 40% लोग पाए जाते हैं.