Jul 18, 2024, 04:51 PM IST

महाभारत युद्ध में किसकी तरफ से लड़े थे बाबा खाटू श्‍याम के भाई?

Abhay Sharma

बाबा खाटू श्‍याम मंदिर के बारे में हर कोई जानता है, महाभारत के युद्ध में भी खाटू श्याम और उनके भाई का जिक्र मिलता है.      

महाभारत के सबसे बड़ा योद्धा बर्बरीक को माना जाता है, जिन्हें वर्तमान में भगवान खाटू श्याम के नाम से पूजा जाता है. 

एक कथा के अनुसार खाटू श्याम जी की मां ने उनसे वचन लिया था कि वह हमेशा हारे हुए पक्ष की तरफ से लड़ाई लड़ेंगे. 

पौराणिक कथाओं के अनुसार खाटू श्याम के दो भाई थे अंजनपर्व और मेघवर्ण. महाभारत युद्ध के 14वें दिन बर्बरीक के दोनों भाइयों की मृत्यु होती है.

कथा के अनुसार इस युद्ध में  गुरु द्रोणाचार्य के बेटे अश्वत्थामा के हाथों अंजनपर्व और वनसेन के हाथों मेघवर्ण का वध हुआ था.  

वहीं कहा जाता है कि बर्बरीक महाभारत के सबसे बड़े योद्धा थे वह अपने वरदान से श्री कृष्ण को भी हरा सकते थे. 

श्री कृष्ण को इस बात का जब अंदाजा लगा तो उन्होंने बर्बरीक से शीश का दान मांग लिया. साथ ही कृष्ण ने उन्हें आशीर्वाद दिया कि कलयुग में बर्बरीक को श्याम नाम से याद किया जाएगा. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.