Dec 24, 2024, 11:51 AM IST

इंसान के शरीर में कितनी हड्डियां होती हैं?

Jaya Pandey

मानव शरीर की बनावट बेहद जटिल और शक्तिशाली है. शरीर के अंदर कंकाल होता है जो एक ढांचे के रूप में काम करता है. 

आज हम आपको हड्डियों के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने वाले हैं जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

इंसान करीब 300 हड्डियों के साथ पैदा होता है लेकिन वयस्क होने पर यह सिर्फ 206 तक रह जाता है क्योंकि बड़े होने पर कई हड्डियां अपने आप जुड़ जाती हैं.

हड्डियां हमारे शरीर को संरचनात्मक रूप से सहारा देती हैं, हमारे कोमल ऊतकों और अंगों की रक्षा करती हैं तथा शरीर में कैल्शियम और फॉस्फेट सर्कुलेशन के लिए भंडार का काम करती हैं.

हमारे शरीर की सबसे लंबी और मजबूत हड्डी को फीमर कहा जाता है. यह जांघ की हड्डी होती है. यह कूल्हे को घुटने से जोड़ता है और हमें खड़े रहने और चलने में मदद करता है.

इंसानी शरीर की सबसे छोटी हड्डी स्टेपीज या स्टिरप होती है जो कान में मौजूद होती हैं. स्टेपीज सुनी गई ध्वनियों को तरंगों में बदलने में मदद करता है जिन्हें आपका मस्तिष्क समझ सकता है.

इंसानों के शरीर की आधे से अधिक हड्डियां हाथ और पैरों में होती हैं. हाथ और पैर दोनों में कुल मिलाकर 106 हड्डियां होती हैं. हाथ में 26 हड्डियां होती हैं और पैर में 27 हड्डियां होती हैं.