Feb 24, 2025, 07:39 PM IST

पृथ्वी के 9 ऐसे रहस्य, जो आज भी वैज्ञानिकों के लिए पहेली बने हुए हैं

Raja Ram

हमारी धरती पर कई ऐसी घटनाएं होती हैं, जो विज्ञान की समझ से परे हैं. रहस्यमयी आवाजो से लेकर अजीबोगरीब प्राकृतिक घटनाओं तक, ये 9 रहस्य आज भी अनसुलझे हैं.

न्यू मैक्सिको के टाओस शहर में कुछ लोग रहस्यमयी गूंज सुनते हैं, लेकिन इसकी उत्पत्ति का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है.

अमेजन के जंगलों में एक नदी बहती है, जिसकी पानी इतना गर्म होता है कि कोई भी जीव उसमें गिरकर बच नहीं सकता.

मिनेसोटा में एक झरना दो धाराओं में बंट जाता है – एक तो आगे बहती है, लेकिन दूसरी रहस्यमयी तरीके से एक छेद में समा जाती है.

कैलिफोर्निया के डेथ वैली में भारी पत्थर बिना किसी सहायता के रेत पर खुद-ब-खुद खिसकते हैं, वैज्ञानिक इस रहस्य को अभी तक पूरी तरह से नहीं समझ सके हैं.

नॉर्वे की हेसडालेन घाटी में अजीबोगरीब रोशनी के गोले रात में दिखाई देते हैं, लेकिन उनकी उत्पत्ति अज्ञात है. 

ऑस्ट्रेलिया की झील हिलियर का पानी सालभर गुलाबी रहता है, पर वैज्ञानिक अभी तक इसकी सटीक वजह नहीं जान पाए हैं.

जापान के तट पर समुद्र के नीचे एक रहस्यमयी संरचना मिली है, जो एक पिरामिड जैसी दिखती है. क्या यह प्राचीन सभ्यता का अवशेष है?

ट्यूरिटोप्सिस डोर्नी नामक जेलीफ़िश खुद को बार-बार पुनर्जन्म देने में सक्षम है, जिससे यह तकनीकी रूप से अमर हो जाती है.

साइबेरिया में अचानक विशाल गड्ढे बन जाते हैं, जिनकी गहराई और कारण अब तक एक रहस्य बना हुआ है.