May 29, 2025, 02:42 PM IST

क्यों महिलाओं से ज्यादा लंबे होते हैं पुरुष? समझें साइंस

Jaya Pandey

दुनिया में पुरुष महिलाओं की तुलना में ज्यादा लंबे होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ऐसा किस वजह से होता है.

अब साइंटिस्ट ने पुरुषों की लंबाई की वजह तलाश कर ली है. वैज्ञानिकों ने एक खास जीन को इसकी वजह बताया है.

पेनसिल्वेनिया के गीसिंगर कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंसेज की टीम ने SHOX (शॉर्ट-स्टैचर होमोबॉक्स) जीन को पुरुषों और महिलाओं की ऊंचाई में अंतर का एक बड़ा कारण बताया है.

पुरुषों में XY क्रोमोसोम पाया जाता है जबकि महिलाओं में XX क्रोमोसोम पाया जाता है. Y क्रोमोसोम पर SHOX जीन ज्यादा एक्टिव होता है जिससे पुरुषों को औसतन  3.1 सेमी की अतिरिक्त ऊंचाई मिलती है.

वहीं निष्क्रिय X क्रोमोसोम पर SHOX जीन कम एक्टिव रहता है जिसकी वजह से महिलाओं की लंबाई पुरुषों से कम होती है.

इस जीन के अलावा महिलाओं और पुरुषों की लंबाई में अंतर टेस्टोस्टेरोन जैसे हार्मोन और पर्यावरणीय कारणों पर भी निर्भर करता है.

इसके अलावा लंबाई जेनेटिक वजहों, पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं  जैसे कारकों पर भी निर्भर करता है.