Apr 24, 2025, 11:18 AM IST

सफेद मोर के बारे में 8 रोचक बातें

Jaya Pandey

मोर अपने चमकीले और रंगबिरंगे पंखों के लिए जाने जाते हैं लेकिन सभी मोर इतने रंगीन नहीं होते बल्कि कुछ सफेद रंग के भी होते हैं.

सफेद मोर बेहद दुर्लभ होते हैं. ये ल्यूसिस्टिक होते हैं जिसका मतलब है कि वे ऐसी आनुवंशिक स्थिति के साथ पैदा होते हैं कि उनके पंख या तो आंशिक या पूरे सफेद हो जाते हैं.

हालांकि सफेद मोर पैदा होते ही सफेद नहीं होते बल्कि पहले वह पीले होते हैं और धीरे-धीरे सफेद होते जाते हैं.

अगर नर और मादा मोर दोनों सामान्य रंगों के हैं तो उनकी संतानों के ल्यूसिस्टिक होने की संभावना 4 में से एक होती है.

मेलानिन पिंगमेंट की कमी की वजह से मोर के पंखों का रंग सफेद हो जाता है. सफेद रंग के अलावा मोर हरे और जामुनी रंग के भी होते हैं.

सफेद मोर अधिकतर कैद में ही देखे जाते हैं. जंगल में आसानी से पहचाने जाने की वजह से इनके शिकार की संभावना अधिक हो जाती है.

सफेद मोर को धर्म से भी जोड़ा गया है. ईसाई धर्म में इसे ईसा मसीह का प्रतीक माना जाता है. बौद्ध धर्म में यह निर्वाण और हिंदू धर्म में भाग्य और समृद्धि लाने वाला माना गया है.