Feb 27, 2024, 11:08 AM IST

दिमाग की बत्ती जला देंगे यक्ष के सवाल पर युधिष्ठिर के ये जवाब

DNA WEB DESK

महाभारत ग्रंथ में एक प्रसंग है जहां पर यक्ष और युधिष्ठिर संवाद होता है. यक्ष-युधिष्ठिर से जुड़ा ये प्रसंग इस पूरे महाकाव्य में अपनी एक अलग ही जगह रखता है.

दरअसल, इस प्रसंग में यक्ष और युधिष्ठिर के बीच हुए संवाद में कुछ ऐसे सवाल और जवाब मिलते हैं, जो काफी कठिन हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.. 

यक्ष- पृथ्वी से भी भारी और आकाश से भी ऊंचा क्या है? युधिष्ठिर- माता पृथ्वी से भी भारी हैं और पिता का स्थान आकाश से भी ऊंचा है.

यक्ष - वायु से भी तीव्र गति किसकी है? युधिष्ठिर - मन

यक्ष - मनुष्य का अंत तक साथ कौन देता है? युधिष्ठिर - धैर्य

यक्ष - यशलाभ का एकमात्र उपाय क्या है? युधिष्ठिर - दान

यक्ष - यात्रा पर जाने वाले का साथी कौन होता है? युधिष्ठिर- ज्ञान, विद्या 

यक्ष - किस चीज़ का त्यागने से मनुष्य धनी हो जाता है? युधिष्ठिर - लालच

यक्ष - एकमात्र उपाय जो जीवन सुखी बनाता है? युधिष्ठिर - अच्छा स्वभाव इंसान को सुखी बनाता है. 

यक्ष - धर्म से बढ़कर इस संसार में और क्या है? युधिष्ठिर - सज्जनता

यक्ष - किसके साथ की गई मित्रता कभी पुरानी नहीं होती? युधिष्ठिर - सज्जनों के साथ की गई मित्रता. 

यक्ष - किसे त्यागने से मनुष्य प्रिय हो जाता हैं? युधिष्ठिर - अहंकार

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.