Aug 5, 2024, 10:58 AM IST

श्रीकृष्ण की मृत्यु के कितने साल बाद शुरू हुआ था कलयुग

Ritu Singh

महाभारत खत्म होने के बाद पांडवों को हस्तिनापुर का राजकाज मिल गया तो कृष्ण   द्वारिका चले गए.

भगवान कृष्ण को गांधारी से उनके यदुवंश के नाश का श्राप भी दे दिया था इससे कृष्ण बेहद दुखी थे.

भगवान कृष्ण जानते थे कि इस धरती पर रहते हुए गांधारी का श्राप पूर्ण नहीं हो सकेगा .

कृष्ण यह भी जानते थे कि उनकी मृत्यु किसके हाथों निश्चित है. इसलि मृत्यु का दिन करीब आते ही वह जंगल की ओर निकल गए.

यहीं आराम करते हुए कृष्ण को एक शिकारी ने हिरण समझकर जहरीला तीर मार दिया.

यह तीर भगवान कृष्ण के पैर में लगा और तीर का जहर भगवान कृष्ण के शरीर में प्रवेश कर गया. इससे श्रीकृष्ण की मृत्यु हो गई.

भगवद पुराण के अनुसार, जब भगवान कृष्ण ने पृथ्वी छोड़ी, तब उनकी आयु 125 वर्ष थी. 

कृष्ण की मृत्यु की खबर मिलते ही द्वारका में हाहाकार मच गया. कस्बे के सभी लोगों ने शराब और नशीली दवाओं का सेवन जैसी बुरी आदतें अपना लीं. 

 धीरे-धीर समाज में अराजकता फैलने लगी, लोगों में घृणा भाव, क्रोध और ईर्ष्या जैसी नकारात्मक भावनाएं बढ़ने लगी.

और ये कलयुग के शुरुआत का संकेत था. भगवान कृष्ण की मृत्यु के 36 वर्ष बाद कलियुग का आरंभ हो गया था.