Jul 23, 2024, 11:52 AM IST

Kalki भगवान से उम्र में कितनी छोटी होंगी उनकी धर्मपत्नि

Aditya Prakash

पुराणों के मुताबिक भगवान विष्णु हर युग के अंत में अवतार लेकर धर्म की स्थापना फिर से करेंगे.

भगवान विष्णु ने अब तक 9 अवतार लिए हैं, अब कल्कि के रूप में दसवां अवतार लेना शेष है.

कल्कि पुराण के मुताबिक कल्कि के रूप में भगवान संभल गांव में जन्म लेंगे.

कल्कि देव के पिता का नाम विष्णुयश होगा, वहीं उनकी माता का नाम सुमति होगा.

कल्कि देव की धर्मपत्नि के रूप में देवी लक्ष्मी भी इस धरती पर अवतरित होंगी. इस अवतार में उनका नाम पद्मा होगा.

पंडित महाकांत शास्त्री के मुताबिक पद्मा देवी आयु में कल्कि देव से पांच से दस वर्ष तक की छोटी होंगी.

कल्कि देव के चार संतान होंगे, जिनके नाम जय, विजय, मेघमाल और बलाहक होंगे.

कल्कि देव के गुरु भगवान परशुराम होंगे, वो उन्ही से दीक्षा ग्रहण करेंगे.  

कल्कि देव की सवारी के रूप में एक सफेद घोड़ा इस धरती पर भेजा जाएगा. Disclaimer: इस वेब स्टोरी की सभी स्लाइड्स में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.