Mar 12, 2024, 09:00 AM IST

धृतराष्ट्र का भी था एक अवैध पुत्र 

Ritu Singh

धृतराष्ट्र के 100 पुत्र थे और एक पुत्री लेकिन क्या आपको पता हो कि उनकी एक नाजायज संतान भी थी.

धृतराष्ट्र के इस पुत्र को राजुकमार का दर्जा नहीं मिला था, ठीक उसी तरह जैसे विदुर को.

असल में जब गांधारी गर्भवती थी तो धृतराष्ट्र की देखभाल एक दासी करती थी.

उसी दासी से धृतराष्ट्र ने संबंध बनाए थे और उससे एक पुत्र हुआ जिसका नाम युयुत्सु था. 

धृतराष्ट्र का पुत्र होने की वजह से युयुत्सु भी कौरव ही था. लेकिन, वह दुर्योधन और दुशासन की तरह अधर्मी नहीं था.

 युयुत्सु धर्म का जानकार था. द्रौपदी के चीरहण का इसी ने भरी सभा में विरेध किया था.

महाभारत युद्ध के बाद सिर्फ युयुत्सु एकमात्र कौरव जीवित बचा था.

युयुत्सु कौरवों की तरफ से पांडवो से नहीं लड़ा था.