Aug 5, 2024, 05:26 PM IST

मरते समय दुर्योधन ने श्रीकृष्ण की ओर की थी 3 ऊंगलियां, जानें क्या था संकेत

Smita Mugdha

महाभारत की कथा में कई सांकेतिक कथाएं प्रचलित हैं जिनमें जीवन को लेकर गहरे संदेश छिपे हैं. 

ऐसा ही एक प्रसंग दुर्योधन की मृत्यु से जुड़ा है जिसको लेकर कई तरह की व्याख्या की जाती है. 

महाभारत के युद्ध में लड़ते हुए जब दुर्योधन की मृत्यु हो रही थी उस वक्त उसने श्रीकृष्ण की ओर ऊंगली दिखाई थी. 

कहा जाता है कि दुर्योधन ने श्रीकृष्ण की ओर 3 ऊंगलियां दिखाई थीं, जिसके पीछे एक संकेत छुपा हुआ था. 

दरअसल श्रीकृष्ण को दुर्योधन यह संकेत देना चाहता था कि उससे 3 गलतियां हुई हैं जिसकी वजह से वह युद्ध हार रहा है. 

महाभारत के युद्ध में सबसे आखिरी में दुर्योधन की मौत हुई थी और वह अंतिम सांस तक लड़ता रहा था. 

महाभारत में दुर्योधन को कलियुग का अवतार माना जाता है, उसमें कलियुग की सभी बुराइयां थीं. 

दुर्योधन के अंदर हिंसा, ईर्ष्या और महत्वाकांक्षा जैसी बुराइयां थीं, जिसे कलियुग का चरित्र माना गया है. 

अपनी तमाम बुराइयों के बाद भी पांडव पक्ष के लोग और श्रीकृष्ण भी मानते थे कि दुर्योधन एक कुशल और साहसी योद्धा था.