Dec 7, 2023, 03:02 PM IST

ब्रह्ममुहूर्त में करेंगे ये 2 काम तो पैसों से भरी रहेगी जेब 

Nitin Sharma

हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त ​को दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. ब्रह्म मुहूर्त सुबह के 4 बजे से सुबह के 5 बजकर 30 मिनट तक होता है.

कहा जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में नींद से जागने वालों पर देवी देवताओं की कृपा बनी रहती है.

ब्रह्म मुहूर्त में माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. यह आदत व्यक्ति को सफल बनाती है. 

इसके लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नहाने के बाद सुखासन में बैठ जाएं. इसके बाद आंखें बंद कर ऊं ब्रह्म मुरारी पुरान्तकारी भानु शशि भूमिसुतो बुधश्च गुरुश्च, शुक्र, शनि, राहु, केवता कुरुवंतु सर्वे मर्मे सुप्रभातम ऊं मंत्र का जप करें.

ब्रह्म मुहूर्त में उठते ही हथेलियों को देखें और ऊं कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती करमूले तू गोविंदा प्रभाते कर दर्शनम् मंत्र का जप करें.

ऐसा करने से भगवान देवी देवता प्रसन्न होते हैं और दिन को सफल बनाते हैं. ऐसे व्यक्ति के पास कभी धन धान्य की कम नहीं होती.