Jul 23, 2024, 03:34 PM IST

महाभारत में घटोत्कच ने मचाया था ऐसा हाहाकार, AI ने दिखाया युद्ध का मंजर 

Nitin Sharma

महाभारत युद्ध में पांडवों से लेकर कौरवों की तरफ एक से बड़े योद्धा मैदान में उतरे थे. 

इन्हीं में से एक घटोत्कच था, जिसके युद्ध भूमि में उतरते ही हाहाकार मच गया. विशालकाय घटोत्कच ने लाखों सैनिकों को एक बार में मार गिराया. 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी एआई ने घटोत्कच के महाभारत युद्ध का सीन रिक्रिएट किया है.

महाभारत युद्ध में सैनिकों को मार गिराने वाले घटोत्कच भीम और हिडिंबा के पुत्र थे. 

घटोत्कच बेहद बलशाली और महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक था. उनके युद्ध के मैदार में आते ही हाहाकार मच गया. 

जब घटोत्कच कौरवों पर भारी पड़ने लगा तो दुर्योधन ने कर्ण से उसे मारने को कहा. 

कर्ण के पास इंद्र का अमोघ अस्त्र था, जिसे उसने अर्जुन के लिए बचाकर रखा था, लेकिन दुर्योधन ने उनसे विनती की. 

इस पर कर्ण ने मित्र की बात नहीं टाली और घटोत्कच पर अमोघ शस्त्र चला दिया. अमोघ शस्त्र चलाते ही घटोत्कच का वध हो गया. यही वजह है कि कहा जाता है कर्ण से अर्जुन की जान बच सकी थी.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)