Mar 16, 2024, 01:29 PM IST

होली पर क्यों पहनते हैं सफेद कपड़े?

Nitin Sharma

रंगों का त्योहार होली हिंदू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक है. इसका बड़ा महत्व है. 

होली का त्योहार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णि​मा तिथि को मनाया जाता है. इस बार 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा. 

ज्यादातर लोग होली पर सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं. आइए जानते हैं कि होली पर सफेद कपड़े क्यों पहने जाते हैं. 

सफेद रंग का अपना एक अलग महत्व होता है. यह बेहद शुभ होता है. 

होली का त्योहार भाई चारे का प्रतीक माना जाता है. सफेद कपड़े पहनने से शांति और सकारात्मकता आती है. इस दिन सफेद कपड़े पहनना शुभ होता है. 

शास्त्रों के अनुसार, होली बुराई पर अच्छाई का संदेश देने वाला त्योहार है. इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना सत्य का प्रतीक है.

होली के त्योहार के साथ ही गर्मी भी शुरू हो जाती है. इस दिन सफेद रंग कपड़ा पहनने से गर्मी कम लगती है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.