Jun 12, 2024, 08:25 AM IST

यूपी में इस परिवार में विष्णु के कल्कि अवतार का होगा जन्म

Ritu Singh

कलयुग का अंत करने के लिए भगवान विष्णु दसवां अवतार कल्कि के रूप में लेंगे.

 और कलयुग में  कल्कि सफेद वस्त्र और सफेद घोड़े पर आएंगे और उनका ये जन्म भी यूपी में होगा. 

कल्कि यूपी के संभल में जन्मेंगे लेकिन इस बार वह क्षत्रिय कुल में नहीं जन्मेंगें.

तिरुपति श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि के अनुसार इस बार कल्कि विष्णु प्रिया ब्राह्मण के घर में जन्मेंगे.

बता दें कि राम से लेकर कृष्ण और बुध अब तक विष्णु अवतार थे और इनका जन्म क्षत्रिय कुल में ही हुआ था.

परशुराम ही केवल ब्राह्मण कुल में जन्मे थे लेकिन इसबार कल्कि भी ब्राह्मण कुल में जन्मेंगे.

हालांकि अभी कलयुग का प्रथम चरण चल रहा है, कल्कि कलयुग के चौथे चरण के अंत में अवतरित होंगे.