Feb 10, 2024, 04:52 PM IST

द्रौपदी को सबसे ज्यादा प्यार करता था ये पांडव, परेशानी में देख निकल आते थे आंसू

Nitin Sharma

द्वापर में महाभारत काल में अर्जुन ने स्वंयवर में द्रौपदी से विवाह किया था. 

वह द्रौपदी को लेकर जैसे कुंती के पास पहुंचे तो उन्होंने कहा कि द्रौपदी को पांचों पांडवों की पत्नी होने का आशीर्वाद दिया.

कुंती के कहने पर द्रौपदी पांच पांडवों की पत्नी बन गई.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि पांडवों में द्रौपदी से सबसे ज्यादा कौन सा पांडव प्यार करता था. 

द्रौपदी को अर्जुन लाये थे. ऐसे में ज्यादातर लोग समझते हैं कि द्रौपदी से सबसे ज्यादा प्रेम भी वही करते होंगे. लेकिन ऐसा नहीं है.

महाभारत के अनुसार, द्रौपदी से सबसे ज्यादा प्रेम पांचों पांडवों में भीम करते थे. 

द्रौपदी को थोड़ी सी भी पीड़ा होने पर भीम की आंखों से आंसू छलक उठते थे. 

द्रौपदी के कहने पर भीम कुबेर के बगीचे से उनके एक फूल तोड़कर ले आये थे. 

अज्ञातवास में जब द्रौपदी को रानी सुदेशना की दासी बनकर रहना पड़ा. तब भीम बेहद दुखी हुए थे.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.