Jul 27, 2024, 01:58 PM IST

महाभारत की वो घटनाएं, जिनके सबूत आज भी हैं मौजूद

Aditya Katariya

महाभारत भारत के सबसे ऐतिहासिक ग्रंथों में से एक है.

इसमें कई ऐसी घटनाओं का वर्णन है, जिनके सबूत आज भी हमारे आस-पास मौजूद हैं, आइए जानते हैं उनके बारे में यहां

कुरुक्षेत्र हरियाणा में स्थित एक ऐतिहासिक स्थान है, जहां महाभारत के अनुसार कौरवों और पांडवों के बीच युद्ध हुआ था. 

आज भी इस स्थान पर कई खंडहर और धार्मिक स्थल हैं जो इस युद्ध के होने का संकेत देते हैं. 

पांडवों को मारने के लिए दुर्योधन ने लाख का घर बनवाया था. इस घटना का उल्लेख महाभारत में है. 

कुछ इतिहासकारों का मानना है कि मेरठ जिले में बरनावा नामक स्थान पर इस लाक्षागृह के अवशेष मिले हैं.

भगवान कृष्ण की राजधानी द्वारका को गुजरात के तट पर समुद्र के अंदर डूबा हुआ माना जाता है. हाल के सालों में समुद्र में कुछ संरचनाएं मिली हैं, जिन्हें द्वारका से जोड़कर देखा जाता है. 

पांडवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ का उल्लेख महाभारत में किया गया है. इतिहासकारों का मानना है कि आज की दिल्ली को उस समय इंद्रप्रस्थ कहा जाता था. ऐसा कहा जाता है कि पांडवों ने पुराना किला बनवाया था.

कौरवों की राजधानी हस्तिनापुर का उल्लेख भी महाभारत में मिलता है. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले को उस समय हस्तिनापुर कहा जाता था. 

कौरवों की राजधानी हस्तिनापुर का उल्लेख भी महाभारत में मिलता है. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले को उस समय हस्तिनापुर कहा जाता था. 

महाभारत युद्ध में बर्बरीक नामक एक अत्यंत शक्तिशाली योद्धा था. श्री कृष्ण को डर था कि बर्बरीक युद्ध का रुख मोड़ सकता है, इसलिए उन्होंने बर्बरीक का सिर दान में मांग लिया था.

जिस स्थान पर बर्बरीक का धड़ रखा गया था, वहां आज खाटू श्याम जी का मंदिर है.यह मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.