Jun 27, 2024, 09:08 PM IST
महाभारत युद्ध कौरवों और पांडवों के बीच हुआ था जिसमें पांडवों ने विजय हासिल की थी.
इस युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन की भूमिका बड़ी अहम थी.
क्या आपको पता हैं कि अर्जुन के रथ में कितने और किस रंग के घोड़े थे?
महाभारत युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन के सारथी बने थे.
अर्जुन के रथ का नाम नंदीघोष था, जिसे उन्हें वरुण देव ने दिया था.
अर्जुन जिस रथ पर सवार थे उसमें 4 सफेद रंग के घोड़े थे.
शैब्या, सुग्रीव, मेघपुष्पा और बलहका अर्जुन के रथ के घोड़ों के नाम थे.
महाभारत युद्ध में अर्जुन का रथ ही एक ऐसा था जो किसी से भी नष्ट नहीं हुआ, क्योंकि उस पर भगवान श्रीकृष्ण सवार थे.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.