Aug 1, 2024, 03:09 PM IST

महाभारत का सबसे दर्दनाक क्षण कौन सा था?

Aditya Prakash

महाभारत के युद्ध में एक से बढ़कर एक कई दर्दनाक और त्रासद घटनाएं हुई हैं.

इन सभी में सबसे ज्यादा दर्दनाक और हृदयविदारक क्षण अभिमन्यु की मृत्यु को माना जाता है.

अभिमन्यु एक वीर और पराक्रमी योद्धा थे. वो अर्जुन और सुभद्रा का सुपुत्र थे.

अभिमन्यु की मृत्यु महाभारत के युद्ध के तेरहवें दिन कौरवों के चक्रव्यूह को भेदते हुए हुई थी.  

मृत्यु के समय अभिमन्यु मात्र सोलह साल के थे. उन्हें चक्रव्यूह में घुसकर उसे भेदना आता था, लेकिन चक्रव्यूह से बाहर निकलने का ज्ञान उन्हें पता नहीं था.

वो चक्रव्यूह में वीरता से लड़ते हुए उन्होंने एक से बढ़कर एक कौरव योद्धाओं को पराजित किया. अंततः वो कौरवों की साजिश का शिकार हो गए. 

अभिमन्यु को दुर्योधन, कर्ण, दु:शासन, अश्वत्थामा, कृपाचार्य समेत दूसरे कौरव योद्धाओं ने मिलकर मार दिया. 

वे सभी इस 16 साल के नवयुवक के ऊपर लागातार एक साथ आक्रमण करते रहे और अंत में निर्दयतापूर्वक तरीके से उनकी हत्या कर दी.

अभिमन्यु की मृत्यु को बहुत ही क्रूर और असंवेदनशील माना जाता है. इस मृत्यु को महाभारत के युद्ध की सबसे दर्दनाक घटना मानी जाती है.