Jun 3, 2024, 06:53 PM IST

अर्जुन ही नहीं, इन लोगों को भी हुए थे श्रीकृष्ण के विराट रूप के दर्शन

Abhay Sharma

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब  श्रीकृष्ण ने खुद को समस्त ब्रम्हांड को अपने एक अंश से धारण किया हुआ बताया तो अर्जुन के मन में कृष्ण के विराट स्वरूप को देखने की इच्छा जागृत हुई. 

अर्जुन की इस इच्छा को पूरी करने के लिए उन्हें अपने विश्वरूप का दर्शन कराया. पौराणिक कथाओं के अनुसार श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप का दर्शन  लोगों को भी हुआ. 

इनमें पहले थे अक्रूर जी, महाभारत में अक्रूर जी भगवान श्रीकृष्ण के काका थे और कथाओं में उन्हें वसुदेवजी का भाई बताया गया है. 

अपने चचेरे भाई उद्धव को भी भगवान श्रीकृष्ण ने  राधा के साथ अपने विष्णुरूप के दर्शन दिए थे. 

इसके अलावा राजा मुचुकुंद को श्रीकृष्ण ने अपने वृहद रूप के दर्शन देकर उन्हें हिमालय में तपस्या करने के लिए भेज दिया था.  

शिशुपाल का वध श्रीकृष्ण के हाथों ही हुआ था. शिशुपाल  के अंतिम समय में श्रीकृष्ण ने शिशुपाल को अपने बृहद विराट रूप के दर्शन कराया था. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.