Aug 14, 2024, 11:03 PM IST

महाभारत के ये रहस्य सुनकर हो जाएंगे हैरान 

Anamika Mishra

आज हम आपको महाभारत के कुछ ऐसे किस्सों के बारे में बताएंगे जो शायद आप नहीं जानते होंगे. 

आपको जानकर हैरानी होगी कि कर्ण भी कौरवों और पांडवों की तरह ही गुरु द्रोण के शिष्य थे पर ब्रह्मास्त्र न मिलने की वजह से उन्होंने परशुराम से विद्या ली.  

कहा जाता है कि स्वयंवर के वक्त कर्ण का अपमान हुआ था, लेकिन महाभारत में इस बात का जिक्र नहीं मिलता है. 

माना जाता है भगवान शिव ने स्वयं कहा था कि तीनों लोकों में उनके अलावा अर्जुन को कोई भी नहीं हरा सकता था.  

विराट युद्ध में अर्जुन ने अकेले ही पूरी सेना को परास्त कर दिया था. 

अभिमन्यु की मौत से क्रोधित अर्जुन ने युद्ध के 14वें दिन अकेले ही कौरव सेना के 7 अक्षौहिणी सेना को खत्म कर दिया था. 

युधिष्ठिर और दुर्योधन का मानना था कि कर्ण अर्जुन को हरा सकते थे, लेकिन कार्ण स्वयं मानता था कि वो अर्जुन को नहीं हरा सकता. 

दुशासन एक वीर योद्धा था जिसने महाभारत के 10वें दिन भीष्म को बचाने की कोशिश की थी लेकिन वो अर्जुन से हार गया. 

महाभारत सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों के बारे में बताता है, जैसे गांधार जो आज अफगानिस्तान में है.