Mar 22, 2024, 11:53 AM IST

U.P के इस गांव में नहीं किया जाता होलिका दहन, महाभारत से जुड़ी है वजह

Nitin Sharma

होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस बार होली 25 मार्च को मनाई जाएगी.

होली से एक दिन पूर्व होलिका दहन मनाया जाता है. इसे कुछ जगहों पर छोटी होली भी कहा जाता है.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक ऐसा गांव है, जहां होलिका दहन नहीं किया जाता है.

सहारनपुर के बरसी गांव के लोग पड़ोसी गांव में जाकर होलिका दहन करते हैं. इसके पीछे की वजह भगवान शिव और महाभारत से जुड़ी है.

दरअसल बरसी गांव में महाभारत काल से ही एक प्राचीन मंदिर स्थित है. इसमें भगवान शिव की शिवलिंग भी स्थापित है. 

माना जाता है कि पांडवों ने यहां पर भगवान शिव का मंदिर था, जिसकी दिशा को पूर्व पश्चिम की तरफ रखा गया. यहां होलिका दहन वाले दिन भोलेनाथ खुद आते हैं.

लोगों की मानें तो होलिका दहन करने से भगवान शिव के पैर जल जाते हैं. इसलिए सालों से यहां होलिका दहन नहीं किया जाता है.

बरसी गांव के लोग होलिका दहन के लिए दूसरे पड़ोसी गांव में जाते हैं. वहीं रंग वाली होली अपने गांव में मनाते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)