Jun 7, 2024, 12:28 PM IST

क्या होता है हज, मुस्लिमों के लिए क्यों है महत्वपूर्ण

DNA WEB DESK

सऊदी अरब के ​पवित्र शहर मक्का में हज यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई है. 

सऊदी अरब ने हज यात्रा की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है. इस साल 14 जून से हज यात्रा शुरू होगी. 

दुनियाभर से लाखों की संख्या में मुस्लिम 14 जूल से हज के लिए जाएंगे. 

इस्लाम में धू अल हिज्जा महीने को हज के लिए माना जाता है. यह इस बार जून में पड़ रहा है. इसी महीने में मुस्लिम सऊदी अरब हज करने पहुंचते हैं. 

हज मुस्लमानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. इस्लाम में पांच स्तंभों का जिक्र किया है जिसमें एक हज है. बाकी चार शहादा, नमाज, रोज और जकात शामिल हैं. 

इस्लाम धर्म में हज यात्रा को विशेष तीर्थयात्रा माना जाता है. हज यात्रा पर जाने वाले व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है. 

हाजी स्वंय को अल्लाह के करीब महसूस करता है.