Aug 1, 2024, 11:37 PM IST

आज कहां है वो जगह जहां लिखी गई थी महाभारत ग्रंथ?

Abhay Sharma

प्राचीन महाकाव्यों में से एक महाभारत के बारे में हर कोई जानता है. गणेश जी ने महाभारत लिखी और महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास जी ने इसका व्याखान किया था. 

पौराणिक कथाओं के अनुसार ब्रह्मा जी के सुझाव पर महर्षि वेद व्यास ने गणेश जी को महाभारत लेखन के लिए मनाया, फिर गणेश जी ने महाभारत का श्रुतलेख किया.  

अक्सर कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि वर्तमान में वह जगह कहां है, जहां पर भगवान गणेश ने महाभारत ग्रंथ लिखी थी.

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान गणेश ने महर्षि वेदव्यास जी के साथ एक गुफा के पास महाभारत की रचना की थी. 

यह गुफा वर्तमान समय में ब्रदीनाथ से करीब 5.5 किमी दूर माणा गांव में स्थित है। कौन सी व्यास गुफा का नाम जाना जाता है। 

बता दें कि उत्तराखंड के चमोली जिले का माणा गांव भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित है, जिसे भारत का आखिरी गांव माना जाता था. 

लेकिन, अब इसे देश का पहला गांव घोषित कर दिया गया है.  खूबसूरत वादियों से घिरा माणा गांव का नजारा स्वर्ग से कम नहीं है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.