Aug 6, 2024, 07:20 AM IST

ये 4 प्रतिज्ञाएं बनीं थी महाभारत युद्ध की वजह

Ritu Singh

वैसे तो महाभारत होने के पीछे कौरवों का अधर्म की राह पर चलना था. पांडवों के साथ सबसे ज्यादा ज्यातती की गई थी.

लेकिन महाभारत के तह में जाएं तो कुछ प्रतिज्ञाएं ही युद्ध के लिए जिम्मेदार हुईं थी. शुरुआत भीष्म की प्रतिज्ञा से हुई थी.

चलिए जाने वो कौन सी प्रतिज्ञाएं थीं जिसने महाभारत युद्ध की बुनियाद तय कर दी थी.

सबसे पहली प्रतिज्ञा भीष्म ने की थी अपने पिता के लिए कि वह आजीवन ब्रह्मचारी रहेंगे. क्योंकि उनकी सौतेली मां सत्यवती ऐसा चाहती थीं.

दूसरी प्रतिज्ञा भी भीष्म ने ही ली की वो अपनी सौतेली मां सत्यवती के बेटे को ही हस्तिनापुर की राजगद्दी पर बिठाएंगे.

तीसरी प्रतिज्ञा शकुनि ने की थी कि वह कौरव वंश का नाश करेगा क्योंकि भीष्म ने शकुनि के पूरे कुनबे को ऐसी सजा दी थी जिससे पूरा कुनबा खत्म हो गया था.

जीवित बचे शकुनि ने तब तय किया था कि वह कौरवों और पांडवों के बीच कभी सुलह नहीं होने देगा. 

भीम की दुर्योधन और दुशासन वध की प्रतिज्ञा तब ली थी जब जुए में हार के बाद द्रौपदी का चीरहरण का प्रयास किया गया था.

ये 4 प्रतिज्ञा अगर नहीं हुई होती तो शायद महाभारत काल का सबसे भीष्ण युद्ध ही नहीं हुआ होता. 

क्योंकि तब हस्तिनापुर की राजगद्दी पर भीष्म होते और अधर्म का नामोनिशां न होता.