Jul 28, 2024, 10:05 AM IST

ये था महाभारत का असली मास्टरमाइंड, जिसका अफगानिस्तान से था नाता

Ritu Singh

महाभारत युद्ध के लिए उसकाने वाला कौरवों का अपना रिश्तेदार ही था.

जी हां कौरवों का मामा शकुनि ही कौरववंश का सर्वनाश करना चाहता था और महाभारत का असली मास्टरमाइंट वही था.

लेकिन महाभारत का ये मास्टरमाइंड शकुनि अफगानिस्तान छोडकर हस्तिनापुर क्यों आया था?

 इसके पीछे गांधारी का विवाह जन्मांध धृतराष्ट्र से करना नहीं था बल्कि इसके पीछे कहानी कुछ और थी.

शकुनि का अफगानिस्तान से कनेक्शन क्या था चलिए ये भी जान लें.

शकुनि गांधार राज्य का राजा था, जिसे आज कंधार के नाम से जाना जाता है. कंधार अफगानिस्तान में है. महाभारत काल में गांधार एक शक्तिशाली राज्य था.

शकुनि गांधार साम्राज्य के सम्राट  राजा सुबल का बेटा था, इसलिए उसका अफगानिस्तान से संबंध था. 

गांधारी के विवाह के बाद जब भीष्म को ये पता चला कि गांधारी की बकरे से पहले शादी की गई और फिर उस बकरे का वध कर दिया गया तो ...

ये बात छुपाने से भीष्म बेहद नाराज हुए और गांधार नरेश समेत उनके सभी बेटे और पत्नी को हस्तिनापुर बुलाकर नजरबंद कर दिया.

सजा के तौर पर  जेल में बंद गांधार परिवार और उनके 100 बेटों को रोज अन्न की मात्रा कम कर दी जाने लगी. इससे भूखमरी की स्थित बन गई.

राजा सुबल ने सबका अन्न केवल शकुनि को दिया क्योंकि वह सभी भाईयों में ज्यादा बुद्धिमान था. राजा सुबल ने शकुनि को कौरव वंश के सर्वनाश के लिए जिंदा रखा था.

और जब राजा सुबल की मौत हुई तो शकुनि को उनकी अंत्येष्टि के लिए गांधार जाने की आजादी मिली. उसके बाद से ही शकुनि वापस हस्तिनापुर आया और कौरववंश के नाश की पटकथा लिख दी थी.