Jul 8, 2024, 11:18 PM IST

किस देवी की अवतार थीं लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला?

Abhay Sharma

रामायण में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का जिक्र बहुत कम स्थानों पर मिलता है. लेकिन उर्मिला के त्याग और प्रेम की कथा बहुत प्रभावित करती है.

श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता मुख्य रूप से किस देवी-देवता के अवतार थे यह तो लोगों को पता है, लेकिन क्या आप जानते हैं उर्मिला किस देवी की अवतार थीं?

रामायण कथा के अनुसार माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के धरती पर अवतार लेने के बाद उनके प्रिय शेषनाग ने श्री राम के छोटे भाई लक्ष्मण के रूप में जन्म लिया था.

पौराणिक कथाओं के अनुसार उर्मिला नाग लक्ष्मी का अवतार थीं और लक्ष्मण व उर्मिला के दो पुत्र थे, जिनका नाम अंगद और चंद्रकेतु था.

चौदह वर्षों तक अपने पति लक्ष्मण से दूर रहने के कारण देवी उर्मिला का त्याग माता सीता से अधिक माना जाता है. 

बताते चलें श्रीराम के भाई भरत भगवान विष्णु के हाथ में सुशोभित सुदर्शन चक्र के अवतार थे और शत्रुघ्न भगवान विष्णु के हाथ में स्थापित शंख के अवतार रूप थे.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.