May 23, 2024, 02:15 PM IST

अर्जुन के रथ पर क्यों विराजमान थे हनुमान जी और शेषनाग

Abhay Sharma

महाभारत के युद्ध में अर्जुन के रथ की रक्षा स्वयं भगवान कृष्ण सारथी बन कर रहे थे, लेकिन कृष्ण के अलावा अर्जुन के रथ की रक्षा...

शेषनाग और हनुमान जी भी कर रहे थे. महाभारत की कथा के अनुसार अर्जुन के रथ पर हनुमान जी भी विराजमान थे. 

महाभारत कथा के अनुसार, कृष्ण ने हनुमान जी से इच्छा जाहिर कि की वो कुरुक्षेत्र के युद्ध में अर्जुन की सहायता करें. 

तब हनुमान जी ने कृष्ण से पूछा कि वो कैसे अर्जुन की सहायता कर सकते हैं. इसपर उन्होंने हनुमान जी को अर्जुन के रथ के ऊपर ध्वजा में विराजमान होने को कहा. 

ऐसा इसलिए क्योंकि, हनुमान जी के रथ पर विराजमान होने से उनके वजन के कारण विरोधियों के बाण रथ पर लगने या उनके प्रहार से रथ पीछे नहीं जाएगा.  

वहीं, शेषनाग ने भी रथ के पहियों को इसलिए पकड़ रखा था, ताकि दिव्यास्त्रों के प्रहार से रथ पीछे न खिसके और अर्जुन को आगे बढ़ने से कोई न रोक पाए.  

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.