Aug 12, 2024, 01:43 PM IST

दुर्योधन ने मरते समय श्रीकृष्ण को दिखाई थी 3 उंगली, जानें इसके पीछे की वजह

Aman Maheshwari

महाभारत का युद्ध कौरवों और पांडवों के बीच हुआ था. इस युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण पांडवों के पक्ष में थे. वह युद्ध के दौरान अर्जुन के सारथी बने थे.

युद्ध के अंत में भीम ने दुर्योधन का वध किया था. भीम ने दुर्योधन की जांघ पर प्रहार कर उसे मारा था.

दुर्योधन ने मृत्यु के समय भगवान कृष्ण को 3 उंगली दिखाई थी. दुर्योधन ने 3 उंगली दिखाकर तीन गलतियों को बताया था जिसकी वजह से वह युद्ध हार गया था.

दुर्योधन ने अपनी पहली गलती बताई कि, वह श्रीकृष्ण के पास गया तो उसने श्रीकृष्ण के साथ ही जगह नारायणी सेना मांग ली थी. जबकि, पांडवों ने श्रीकृष्ण को चुना और वह युद्ध जीत गए.

मरते समय दुर्योधन ने अपनी इस गलती पर पछताया किया था. अगर वह नारायणी सेना की जगह श्रीकृष्ण को चुनता तो युद्ध न हारता.

दुर्योधन की मां गांधारी आंखों पर पट्टी बांधे रखती थी. उन्होंने युद्ध के अंत में आंखों से पट्टी हटाई और दुर्योधन को निर्वस्त्र सामने आने को कहा. उस समय श्रीकृष्ण के कहने पर दुर्योधन ने पत्तों की छाल पहन ली थी.

ऐसे में दुर्योधन की जांघों के अलावा सारा शरीर वज्र के समान मजबूत हो गया. अंत में भीम ने दुर्योधन की जांघ पर वार करके ही उसे मारा था.

तीसरी गलती यह थी कि, दुर्योधन युद्ध में सबसे अंत में आया था. अगर वह शुरू से युद्ध में होता तो कौरवों को पराजित करना मुश्किल होता.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.