Nov 12, 2023, 05:24 PM IST

एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान

DNA WEB DESK

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. 

रोहित शर्मा ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 2 छक्के जड़ते ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. 

रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगा दिए हैं. 

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बतौर कप्तान रोहित ने 24 छक्के लगाए हैं. 

इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन के नाम था.

इयोन मोर्गन ने साल 2019 वर्ल्ड कप में कुल 22 छक्के जड़े थे. 

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने साल 2015 वर्ल्ड कप में कुल 21 छक्के लगाए थे. 

वहीं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने साल 2019 वर्ल्ड कप में कुल 18 छक्के ठोके थे. 

न्यूजीलैंड के पूर्व विस्फोटक कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने साल 2015 में 17 छक्के जड़े थे.