Aug 16, 2023, 02:11 PM IST

धोनी की वाइफ साक्षी के बारे में ये 5 बातें कम ही लोग हैं जानते

DNA WEB DESK

साक्षी अपने पति धोनी के साथ काफी बिंदास अंदाज में रहती हैं. साक्षी और धोनी की लव मैरिज हुई थी. 

साक्षी ने अपनी पढ़ाई देहरादू में हुई थीं लेकिन उनकी पढ़ाई रांची में कंप्लीट हुई थी.साक्षी ने औरंगाबाद से होटल मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की थी. 

साक्षी कोलकाता के ताज होटल में इंटर्नशिप कर रही थीं और उस दौरान ही उनकी मुलाकात धोनी से हुई थी. 

धोनी और साक्षी का परिचय धोनी के मैनेजर युद्धजीत सिंह ने कराया था जो कि साक्षी के भी दोस्त हैं. 

साक्षी की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है और वो आए दिन इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और अपडेट्स देती रहती हैं. 

साक्षी 'साक्षी रावत फाउंडेशन' चलाती हैं, जो अनाथ बच्चों की मदद के लिए काम करता है.  

साक्षी वर्तमान में धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की सीईओ भी हैं. 

एक दिलचस्प बात यह भी है कि वो जब धोनी के साथ किसी दौरे पर जाती हैं तो उनके साथ एक इलेक्ट्रिक कुकर जरूर ले जाती हैं.

साक्षी धोनी आए दिन धोनी के फैंस को उनसे जुड़े नए नए दिलचस्प किस्से शेयर करती रहती हैं.