Dec 21, 2023, 08:44 AM IST

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज

DNA WEB DESK

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज में भारत की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे हैं.

दरअसल, रोहित शर्मा इस सीरीज में अगर 14 छक्के लगा देते हैं, तो वो सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.

इसके अलावा अगर वो सिर्फ 2 छक्के भी लगा देते हैं, तो वो एमएस धोनी को पछाड़ देंगे. 

आइए जानते हैं कि अब तक सबसे ज्यादा किस भारतीय बल्लेबाज ने छक्के लगाए हैं?

इस लिस्ट में पहला नाम वीरेंद्र सहवाग का है. उन्होंने टेस्ट में कुल 91 छक्के लगाए हैं. 

एमएस धोनी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने कुल 78 छक्के लगाए हैं. 

वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक टेस्ट में 77 छक्के लगा दिए हैं. 

सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट में कुल 69 छक्के लगाए हैं. 

पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव भी इस लिस्ट में शामिल है. उन्होंने कुल 61 छक्के लगाए हैं.