Mar 25, 2025, 12:20 AM IST
IPL 2025: दिल्ली ने वो काम किया, जो 18 साल में 5 बार ही हुआ
Kuldeep Panwar
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने IPL 2025 में अपना पहले मैच खेला. दोनों ने मैच को आखिरी पल तक रोमांच में डुबोए रखा.
LSG ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन बनाए, जिसमें निकोलस पूरन ने 75 रन (30 गेंद) और मिचेल मार्श ने 72 रन (36 गेंद) की जोरदार पारी खेली.
DC की टीम ने 113 रन पर 6 विकेट खोने के बावजूद आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर 9 विकेट पर 211 रन बनाते हुए जीत पर मुहर लगा दी.
दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए असली हीरो आशुतोष शर्मा साबित हुए, जिन्होंने नॉटआउट रहते हुए 62 गेंद में 66 रन की धुआंधार पारी खेली.
दिल्ली कैपिटल्स के लिए आशुतोष शर्मा को विपराज निगम का भी साथ मिला, जिसने 15 गेंद में 39 रन की तूफानी पारी का नजारा दिखाया.
दिल्ली कैपिटल्स की महज 1 विकेट की जीत ने उसे IPL इतिहास की महज 5वीं टीम बना दिया है, जिसने 18 साल में इस अंतर से जीत पाई है.
पहली बार IPL 2015 में KKR ने PBKS को 1 विकेट के अंतर से हराया था. कोलकाता की टीम को तब 20 ओवर में 184 रन का लक्ष्य पाना था.
IPL 2018 में मुंबई इंडियंस के 1 विकेट से हराकर चेन्नई सुपरकिंग्स ने यह काम किया. CSK के सामने 20 ओवर में 166 रन का टारगेट था.
IPL 2018 में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 1 विकेट से जीत हासिल की. फिर से विपक्षी टीम मुंबई इंडियंस ही थी. टारगेट था 148 रन का.
IPL 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 213 रन का टारगेट हासिल करते हुए RCB की टीम को 1 विकेट से मात दी थी.
Next:
कौन था मुगलों को पीटकर दिल्ली छीनने वाला आखिरी हिंदू राजा
Click To More..