Jan 3, 2025, 03:05 PM IST

ये है दुनिया की 10 सबसे पुरानी भाषाएं, जानें कहां है हिंदी

Raja Ram

दुनिया की सबसे प्राचीन भाषाओं में छिपे हैं इतिहास और संस्कृति के अनगिनत राज. 

संस्कृत, दुनिया की सबसे पुरानी भाषा संस्कृत को 'देवभाषा' कहा जाता है.  यह 5000 ईसा पूर्व से अस्तित्व में है और भारतीय संस्कृति का मूल आधार है. आज यह मुख्यतः पूजा और वेद मंत्रों तक सीमित है.

तमिल, तमिल, द्रविड़ भाषा परिवार की प्रमुख भाषा है, जिसका इतिहास 5000 साल पुराना है. यह भारत, श्रीलंका और सिंगापुर में 7.7 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है.

लैटिन, रोमन साम्राज्य की भाषा लैटिन प्राचीन रोम की आधिकारिक भाषा थी. इससे फ्रेंच, इटालियन और स्पैनिश जैसी आधुनिक भाषाएं विकसित हुईं.

हिब्रू, विलुप्त होकर फिर जीवित हुई भाषा हिब्रू, सेमेटिक भाषा परिवार की सदस्य है और इसे 'पवित्र भाषा' कहा जाता है. यह 3000 साल पुरानी है और आज इज़राइल की आधिकारिक भाषा है.

मिस्र की भाषा,मिस्र की प्राचीन भाषा लगभग 2600 ईसा पूर्व से बोली जा रही थी. यह अफ्रीका और एशिया की सभ्यताओं के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा थी.

ग्रीक, यूरोप की प्राचीन भाषा ग्रीक भाषा 1450 ईसा पूर्व से बोली जा रही है. यह आज भी ग्रीस और साइप्रस में 1.3 करोड़ लोगों द्वारा उपयोग की जाती है.

चीनी, सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा चीनी भाषा का इतिहास 1200 ईसा पूर्व तक जाता है. मंदारिन, इसका आधुनिक स्वरूप, आज 1.2 बिलियन लोगों द्वारा बोला जाता है.

अरबी, प्राचीन और आधुनिक दोनों. अरबी भाषा का इतिहास 1000 ईसा पूर्व का है. यह आज भी मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में व्यापक रूप से बोली जाती है.

कोरियन, एशिया की प्राचीन धरोहर कोरियन भाषा का इतिहास लगभग 600 ईसा पूर्व से जुड़ा है. हांगुल इसकी लिपि है और यह 80 मिलियन लोगों की मातृभाषा है.

हिंदी का इतिहास लगभग 1000 साल पुराना है. इसकी शुरुआत सातवीं-आठवीं शताब्दी में हुई थी और आज यह भारत में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा है.