Jan 8, 2024, 10:46 PM IST

मालदीव में रहते हैं इतने मुस्लिम 

Kavita Mishra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामला बढ़ता जा रहा है. अपमानजनक टिप्पणी करने वाली मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना को कैबिनेट से सस्पेंड कर दिया गया है. 

सोशल मीडिया से लेकर हर जगह आप मालदीव के बारे में सुन रहे हैं.

भारतीय सोशल मीडिया यूज़र्स तो मालदीव के पीछे ही पड़ गए हैं.

भारत और मालदीव के बीच चल रही तनातनी के दौरान हम आपको बताएंगे कि मालदीव में कितने मुस्लिम रहते हैं. 

 मालदीव एशिया महाद्वीप का सबसे छोटा देश है. 

मालदीव की कुल आबादी सवा पांच लाख से भी ज्यादा है. 

मालदीव की आबादी का करीब 98 फीसदी हिस्सा मुसलमान हैं. 

मालदीव में काम करने वाले अधिकांश विदेशी लोग हिंदू, बौद्ध, यहूदी या ईसाई हैं.

सुन्नी-बहुल देश में कट्टरता के हाल ये है कि वहां किसी नॉन-मुस्लिम को नागरिकता तक नहीं मिलती.