Dec 28, 2024, 04:44 PM IST

2024 में पूरी दुनिया में छाई रहीं ये 10 महिलाएं

Raja Ram

यह साल महिलाओं के लिए ऐतिहासिक रहा. हर क्षेत्र में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी और नए कीर्तिमान स्थापित किए.

क्या आप जानते हैं कि 2024 में ऐसी कई महिलाएं रहीं जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया?

अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस राष्ट्रपति बनने से चूक गईं, लेकिन उनकी लीडरशिप चर्चा का विषय बनी.

सुजैन विल्स व्हाइट हाउस की पहली महिला चीफ ऑफ स्टाफ बनीं सुजैन. उन्होंने अमेरिकी प्रशासन में एक अहम भूमिका निभाई.

मरियम नवाज़ पाकिस्तान के पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं. मरियम ने कठिन परिस्थितियों में राजनीतिक नेतृत्व संभाला.

माधबी पुरी बुच भारत की पहली महिला सेबी प्रमुख बनीं.हिंडनबर्ग रिपोर्ट्स के बाद वो लगातार सुर्खियों में बनी रहीं. उन्होंने आर्थिक नीति और प्रशासन में महिलाओं का योगदान बढ़ाया. 

गीता गोपीनाथ आईएमएफ की पहली डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर बनीं. उन्होंने भारत और अन्य विकासशील देशों की आवाज बुलंद की. 

सुनीता विलियम्स बोइंग स्टारलाइनर की पहली मानवयुक्त उड़ान से अंतरिक्ष में पहुंचीं. कुछ तकनीकी खराबी के कारण वो तय समय सीमा के अंदर धरती पर अभी नहींआ पहुंची हैं.

जॉर्जिया मेलोनी इटली की प्रधानमंत्री ने G20 और G7 में अपने नेतृत्व और कूल अंदाज से सबका दिल जीता. 

शेख हसीना बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही देश कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना चर्चा में रहीं.

साल 2024 में महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित की. उनकी उपलब्धियां सिर्फ प्रेरणादायक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल भी हैं.