May 5, 2025, 11:29 AM IST

ये है दुनिया की सबसे बदसूरत मछली

Raja Ram

धरती पर कई अनोखे जीव हैं, लेकिन एक मछली ऐसी है जिसे देखकर लोग चौंक जाते हैं.

जहां कुछ समुद्री जीव बेहद सुंदर होते हैं, वहीं ये मछली अपने लुक्स से डराती है.

ये मछली सामान्य समुद्री जीवों से बिल्कुल अलग है और 600 से 1200 मीटर गहराई में पाई जाती है.

इस मछली के शरीर में न के बराबर हड्डियां होती हैं, जिससे इसका शरीर नरम और ढीला हो जाता है. 

पहली बार जब इसे समुद्र से बाहर निकाला गया, तो वैज्ञानिकों को यकीन नहीं हुआ कि ऐसा जीव भी हो सकता है. 

इस विचित्र मछली का नाम ‘ब्लॉब फिश’ (Blobfish) है, जो अपने चेहरे और शरीर की बनावट के लिए बदनाम है. 

इसे कई बार दुनिया की सबसे बदसूरत मछली के खिताब से नवाजा गया है.