Dec 18, 2023, 11:49 PM IST

 पृथ्वी कुछ देर घूमना बंद कर दे तो क्या होगा

DNA WEB DESK

यह तो सभी जानते हैं कि पृथ्वी सूरज के चारों ओर चक्कर लगाती है. यह एक चक्कर लगाने में पृथ्वी को 1 साल का समय लगता है.

धरती हर वक्त रोटेशन और रिवोल्यूशन के खेल में लगी हुई है. इसी वजह से वक्त हर समय बढ़ रहा है. 

सोचिए कि अगर धरती अचानक अपनी धुरी पर घूमना बंद कर दे तो क्या होगा?

चलिए हम आपको बताते हैं कि विज्ञान इसके बारे में क्या कहता है.

पृथ्वी अपने अक्ष पर लगभग 1000 माइल प्रति घंटा की रफ्तार से घूमती रहती है. इस स्पीड का अहसास हमें नहीं होता है, क्योंकि हम भी इसके साथ ही घूमते रहते हैं. 

पृथ्वी अगर अचानक घूमना बंद कर दे तो पृथ्वी के अधिकांश हिस्सों में प्रलय आ जाएगा. 

इससे रुक जाने से पृथ्वी के आधे हिस्से को लगातार सूर्य की गर्मी का सामना करना पड़ेगा और आधा हिस्सा अंतरिक्ष की तरह ठंड का सामना करेगा.

इससे पृथ्वी के उस हिस्से पर बहुत अधिक गर्मी हो जाएगी जो सूरज की ओर होगा और बाकी के हिस्से पर हमेशा के लिए अंधेरा और ठंड हो जायेगी. 

अगर पृथ्वी के अचानक घूमना बंद करने से सभी 800 मील की स्पीड के साथ आगे गिर जाएंगे और पृथ्वी पर भयानक दृश्य देखने को मिलेगा.