May 17, 2025, 09:06 AM IST
Monsoon का मतलब क्या होता है
Anamika Mishra
देशभर में भीषण गर्मी पड़ी रही है, ऐसे में लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं.
लेकिन जब लोग मानसून के बारे में सोचते हैं, तो वे अक्सर भारी बारिश के बारे में सोचते हैं.
जबकि, बरसात का मौसम मानसून का हिस्सा होता है. इसके साथ ही मानसून शुष्क मौसम का कारण भी बन सकता है.
मानसून का कारण हवा की दिशा में होने वाला बदलाव होता है जो मौसम बदलने पर होता है.
दरअसल, मानसून शब्द भी अरबी शब्द मौसिम से आया है, जिसका मतलब है मौसम.
हाइड्रोलोजी में मानसून का व्यापक अर्थ है- कोई भी ऐसी पवन जो किसी क्षेत्र में किसी ऋतु-विशेष में ही अधिकांश वर्षा कराती है.
मानसून हवाओं में मौसमी बदलाव के कारण होता है.
हवाएं बदलती हैं क्योंकि मौसम बदलने के साथ भूमि का तापमान और पानी का तापमान अलग-अलग होता है.
Next:
छिपकली काटे तो क्या होता है
Click To More..